राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के पिठौरी पंचायत के सरेया हरदी टोला के निवासियों ने अपने गांव के ही कुछ लोगों द्वारा सड़क पर अवैध रूप से दीवार खड़ी कर देने पर प्रशासन से हटाने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने स्थानीय अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी को लिखे पत्र में कहा है कि कुछ लोगो द्वारा गांव के सड़क, जिसकी चौड़ाई 32 फिट से 49 फिट है, इसपर दीवार खड़ा कर दिया गया है। अपने दिये आवेदन में उन लोगों ने कहा है कि इस सड़क पर साल 2008 में प्रधानमंत्री सड़क योजना से सड़क का निर्माण हुआ था। आवेदकों का कहना है कि उन लोगो द्वारा बहुत सारे लोगो पर झूठा मुकदमा कर दिया गया है। इसकी भी जांच उन लोगो के द्वारा प्रशासन से करने का आग्रह किये है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग