राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा प्रखंड के एकसार पंचायत के डोमेन सिंह टोला में हो रहे दुगोला कार्यक्रम में रात भर श्रोता ने गोता लगाया। कार्यक्रम का उद्घाटन एकसार पंचायत के पैक्स अध्यक्ष जयकिशोर सिंह एवं जगन्नाथ सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से समाज में आपसी सद्भावना एवं भाईचारा कायम होता है। इस दौरान जगन्नाथ सिंह ने प्रसिद्ध कलाकार छपरा निवासी संतोष सिंह एवं सिवान निवासी डब्लू बाबा को फुल माला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का शुरुआत संतोष सिंह ने “मोहे राम रंग में ही रंग दे” धुन से किया। कार्यक्रम के दौरान व्यास संतोष सिंह और व्यास डब्लू बाबा के बीच जमकर मुकाबला हुआ।दोनों ब्यासो द्वारा इस मुकाबला में रामायण से जुड़ी प्रसंगों पर चर्चा की गई।बीच बीच मे एक से एक हास्य चुटकुले दोनों ब्यासो द्वारा अपनाए गए जिसका आनन्द रात भर स्रोताओं ने लिया। कार्यक्रम का संचालन लोक गायक रमेश सजल ने किया। कार्यक्रम के दौरान रामेश्वर सिंह, जितेंद्र सिंह, विनोद सिंह, रंजीत कुमार सिंह, धनन्जय पांडेय, उमेश सिंह,संतोष सिंह,आगम ब्यास सहित अन्य गांव के लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग