राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। थाना क्षेत्र के उत्तर कदना गांव में सर्पदंश से अधेड़ अशोक राम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात मृतक खाना खाकर अपने रूम में सोने के लिए गया, जहां छत से गिरकर विषैले सांप ने पैर में डस लिया। जिसकी सूचना अपने परिजनों को दिया, इसके बाद परिजन आनन-फानन में तांत्रिक के पास ले गए। लेकिन स्थिति और ही खराब होने लगी। इसके बाद परिजन द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा में रेफर कर दिया गंभीर स्थिति होने पर पीड़ित की मौत हो गई। सर्पदंश से मौत की सूचना मिलने पर घर का पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है पत्नी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। गरखा अंचलाधिकारी ने मृतक के परिजनों को आपदा के तहत मुआवजा मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग