राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। अपने अनूठे शैक्षिक गतिविधियों व नवाचारों के लिए चर्चित जिला के नगरा प्रखंड के बीबी राम उच्च विद्यालय नगरा सारण के युवा गणित शिक्षक नसीम अख्तर ने एक बार पुनः अपने रचनात्मक कार्यों से बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र- छात्राओं के लिए विषयवार सार- संकलन पुस्तक(रेफरेंस बुक) की रचना की है। जो बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा पर आधारित एवं क्वेश्चन बैंक की तरह है। विषयवार सार- संकलन नामक पुस्तक की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें 100 से अधिक चैप्टरवाइज वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के संकलन के साथ अध्यायवार विषयगत टॉपिक का विश्लेषण करते हुए प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर का भी संकलन किया गया है जो इसे काफी आकर्षक एवं अद्भुत बनाता है। यह पुस्तक बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र छात्राओं के अलावें प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए भी लाभदायक सिद्ध हो रहा है। ज्ञातव्य हो कि श्री अख़्तर ने कोरोना काल में इसके कंटेंट्स के माध्यम से छात्र- छात्राओं को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग