राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में शुक्रवार की रात एक घर में घुसकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसकी जानकारी परिजनों को शनिवार की सुबह हुई। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना दाउदपुर थाना पुलिस को दी। सुबह में संदेह के आधार पर पीड़ित परिजनों ने गांव ही के दो युवक पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जैतपुर के लाकड़ साह के घर चोरी मामले में पकड़े गए युवक बीरबल साह का पुत्र विकास कुमार जबकि दूसरा उमेश ठाकुर का पुत्र राजकुमार ठाकुर बताये जाते हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष बिरेन्द्र राम ने बताया कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में पीड़ित परिजनों द्वारा कोई लिखित शिकायत नही की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग