राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के भटगाई गांव में पुरानी दुर्गा मंदिर परिसर में दो गांवो भटगाई एवम संग्रामपुर के ग्रामीणों की एक बैठक शनिवार को दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर हुई। जिसमें नवयुवक दुर्गा पूजा समिति का गठन हुआ। जिसमें अध्यक्ष सुबोध सिंह, सचिव सुनील सिंह एवं कोषाध्यक्ष मनु लाल को सर्वसम्मति से चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आलोक कुमार सिन्हा, पुजेरी विनोद सिंह, डॉ.मनोज ठाकुर, रविन्द्र मिश्र, उदय कुमार, रितेश कुमार व नितेश कुमार को चुना गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत लेखक डॉ. राजकिशोर साह की लिखित समाजिक नाटक भोजपुरी नाटक “हमही मुखिया होखब” एवं हिन्दी नाटक” चूक गया राखी का कर्ज” तथा एक दिन जागरण कराने का निर्णय लिया गया।मौके पर पूर्व सरपंच सुनील तिवारी,शैलेश सिंह,अनिल सिंह,छठु राय व अन्य थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग