राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए सहाजितपुर पुलिस ने पांच लीटर देशी शराब के साथ शराब के धंधे में संलिप्त महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला थाना क्षेत्र के मेढुका का है। एसआई उदय शंकर प्रसाद के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में पुलिस पदाधिकारी ने बताया है कि गुप्त सूचना मिली कि मेढुका गांव में सुगान्ति देवी अपने घर पर शराब की विक्री कर रही है। सूचना पर त्वरित करवाई करते हुए छापेमारी की गई।जहाँ घर में एक महिला उपस्थित पाई गई। इस दौरान तलाशी के क्रम में सीढ़ी के नीचे गैलन में रखे पांच लीटर देशी शराब बरामद किया गया। वही उपस्थित महिला ने पूछताछ में अपना नाम सुगान्ति देवी बताया जिसे महिला पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जाता है कि उक्त महिला पूर्व में भी शराब कांड में जेल जा चुकी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग