संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना रविवार की दोपहर बाद की बताई जाती है। मामला अंचल क्षेत्र के कराह मुशहर टोली का है। मृतक नरेश रावत का 32 वर्षीय पुत्र सतेंद्र रावत बताया जाता है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सतेंद्र बाजार से घर लौट रहा था। इस दौरान पैर फिसलने से गंडकी नदी में गिर गया।जहाँ डूबने से उसकी मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजनों की चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया।मृतक परिवार का कमाऊ सदस्य था। जो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना को लेकर लोगों में तरह- तरह की चर्चा व्याप्त है। कुछ लोगों द्वारा युवक के नशे में होने की भी चर्चा की जा रही थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग