राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाका कुंवारी गांव में सोमवार को एक बालू लदे ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी चालक अमनौर थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव निवासी बहारण राय का 19 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार है। जानकारी के अनुसार प्रदीप दोपहर में अपने ट्रैक्टर पर बालू लादकर कुंवारी गांव में उतारने के लिए गया हुआ था। जहां सड़क किनारे गड्ढ़े में उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें दबकर वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा उसे आनन-फानन में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल तरैया में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग