राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के नंदनपुर गांव से तरैया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नशे की हालत में हल्ला-हंगामा कर रहे दो शराबियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए तरैया के प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति नंदनपुर गांव का रहने वाला राम अवध सिंह और विश्वराम सहनी है, जो कि शराब के नशे में धुत होकर सड़क किनारे हल्ला-हंगामा कर रहे थे। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना के बाद उन लोगों को गिरफ्तार कर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई तो उन लोगों के अंदर शराब पीने की पुष्टि हुई। वही राम अवध सिंह के पास से देशी शराब भी बरामद की गई है। इधर पुलिस मामले में गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों से पूछताछ के बाद जुर्माने के लिए न्यायिक हिरासत में छपरा भेज दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग