राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में तीन महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में मठनपुरा गांव निवासी अभिमन्यु कुमार सिंह, भुईली गांव की सरिता देवी, एकारी गांव की बेबी देवी, लाकठ छपरा गांव की मालती देवी व बरेजा गांव के चन्द्रमा मांझी शामिल हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉ. विकास कुमार विमल व डॉ. राजीव कुमार यादव के द्वारा किया गया। इस संबंध में थाने में एक दूसरे के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मामले में अबतक किसी नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग