राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के बसतपुर चिमनी के नजदीक से पुलिस ने 50 लीटर देसी शराब के साथ जदयू नेत्री के पुत्र मुकेश नट को गिरफ्तार किया। शराब बरामदगी में पुलिस ने अनुसूचित जाति के प्रदेश सचिव पकड़ी नरोतम निवासी ज्ञान्ति देवी को भी आरोपित किया है। पुलिस ने जदयू नेत्री ज्ञान्ति देवी के सरंक्षण में शराब बिकने का आरोप लगाया है। उधर रसौली में पुलिस ने छापेमारी कर 35 लीटर देसी शराब के साथ नितेश मांझी को गिरफ्तार किया। रसौली से शराब बरामदगी में गिरफ्तार पुत्र के पिता तिलक मांझी को भी पुलिस ने आरोपित किया है। वहीं इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि शराबियों व धंधेबाजों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग