राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। स्थानीय पुलिस के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत शैदपुर स्थित एसएच 73 पर सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत की सूचना पर पहुंची थी। जहां सड़क मार्ग जाम होने के वजह से पुलिस कुछ दूर पहले से ही पैदल चलकर घटना स्थल पहुंच शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया में जुटी थी। तभी कुछ लोग पुलिस पर हमला कर दिया था। जिसमे थाने में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक सुधीर कुमार आदि जख्मी हो गए थे। जिसको लेकर थाने में जख्मी अफसर के बयान पर 13 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। जिसमे सभी फरार चल रहे थे। जिससे एक आरोपी सैदपुर गांव निवासी पप्पू कुमार का घर पर रहने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। जिस सूचना पर छापेमारी कर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग