पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत क्षेत्र के स्टेशन रोड निवासी शिवनारायण साह पिता महादेव साह के घर में सोमवार की रात खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से आग लग गई। आग लगने से घर में रखा सामान जलने से बच गया। आग लगने से आसपास अफरातफरी मच गयी। पीड़ित शिवनारायण साह ने बताया कि गैस सिलेंडर से खाना बन रहा था, इसी दौरान गैस लीकेज से आग लगी। हम लोग किसी तरह जान बचाकर घर से बाहर निकले। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने थाने को दी मौके पर पुलिस पदाधिकारी प्रशिक्षु दारोगा आशुतोष व थाना के अग्निशमन गाड़ी पहुंची और तब तक ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। कोई हताहत नहीं हुआ है घर के कुछ सामान जैसे गैस चूल्हा,बिछावन, दरवाजे का पल्ला जलकर नष्ट हुए हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग