राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के कौरुधौरु गांव में बुधवार की शाम अपने खेत में जमा घास हटा रही पन्द्रह वर्षीया किशोरी को अल्प विषैले सांप ने डंस लिया जिससे वह अचेत हो गई। सर्पदंश की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने आनन फानन में किशोरी को माँझी पीएचसी में ले जाकर एडमिट करा दिया। हालांकि उपचार में लगे चिकित्सकों ने किशोरी को खतरे से बाहर बताया है। सर्पदंश से पीड़ित किशोरी माँझी के कौरुधौरु गांव निवासी दूधनाथ साह की पुत्री व माँझी दलन सिंह उच्च विद्यालय की नौवीं कक्षा की छात्रा काजल कुमारी बताई जाती हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग