खनन विभाग व अवतार नगर पुलिस की छापामारी में 40 सीएफटी अवैध बालू भंडार हुए जब्त
- ट्रक, लोडर 7 ट्रैक्टर ,दो बाइक सहित 8 लोग लिए गए हिरासत में
छपरा (सारण) अभी तो बालू लोड ही हो रहा था कि पुलिस और खनन विभाग ने छाप ली बालू । बहरहाल, एक ट्रक, एक लोडर, 7 ट्रैक्टर, दो बाइक सहित 8 लोगों को धर दबोचा पुलिस व सैप के जवानों ने। प्राप्त जानकारी के अनुसार अवतार नगर थाना क्षेत्र के झैवां व कल्लू चौक हराजी से 40 सीएफटी अवैध बालू भंडार हुए जब्त कर किया गया है। जिला खनन पदाधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि वाहन मालिकों व चालकों पर भी प्राथमिकी की संस्तुति की गई है। उन्होंने बताया कि अभी दिघवारा थाना क्षेत्र व नयागांव, सोनपुर में भी अवैध बालू भंडारण की सूचना है और शीघ्र ही सत्यापन के बाद कार्रवाई की जाएगी ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग