राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सारण प्रमंडलीय आयुक्त ने सदर अस्पताल एवं आइसोलेशन वार्ड का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

सारण प्रमंडलीय आयुक्त ने सदर अस्पताल एवं आइसोलेशन वार्ड का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

  • आयुक्त के निरीक्षण के क्रम में डीएम ने सफाई एजेंसी से शोकॉज करने का दिया निर्देश
  • अस्पताल में प्रतिदिन का भोजन मून्यू बनाने का निर्देश

छपरा(सारण)। सारण प्रमंडलीय आयुक्त आर. एल. चोंथू ने छपरा शहर के सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डो एवं आइसोलेशन केन्द्र का निरीक्षण किया एवं कोरोना वायरस से प्रभावित मरीजों के चल रहे ईलाज की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की गयी। इस अवसर पर आयुक्त के साथ पुलिस उप महानिरीक्षक विजय कुमार वर्मा, जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अभिलाषा शार्म भी उपस्थित थी। आयुक्त ने सर्वप्रथम सदर अस्पताल के आइसोलेशन केन्द्र पर गये, जहाँ कोरोना के मरीजाों को भर्ती किया गया है और उनका इलाज चल रहा है। आयुक्त ने यहाँ पर मरीजों से मिलकर उनको मिल रही सुविधओ की जानकारी खुद मरीजों से प्राप्त की। इसके बाद आयुक्त कोरोना की चल रही जाँच काउण्टर पर गये और वहाँ की व्यवस्था का जायजा लिया और सभी लागों को मास्क लगाकर रहने तथा दूरी बनाकर जाँच के लिए कतार में खड़ा कराने का निर्देश दिया। इसके उपरांत आयुक्त जीएनएम सेन्टर को देखा तथा वहाँ चल रही कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। आयुक्त को नियंत्रण कक्ष भी दिखाया गया, जहाँ से टेलिफोन के द्वारा होम आइसोलशन में रह रहे कोरोना मरीजों से प्रातिदिन उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की जा रही है और इससे संबंधित पंजी संधारित की जा रही है।

आयुक्त ने संधारित पंजी का भी अवलोकन किया। होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को दी जा रही दवा की किट भी दिखायी गयी। जिसमें एजीथ्रोमाईसिन टेबलेट, विटामिन सी, बी-कम्पलेक्स आदि जरूरी दवा रखी गयी थी। आयुक्त ने सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डाे आईसीयू, प्रसूतिवार्ड, आपात कालीनवार्ड को देखा। आयुक्त को परामेडिकल ट्रेनिंग सेन्टर और हाॅस्टल की नव निर्मित भवन भी दिखायी गयी । सदर अस्पताल के निरीक्षण के क्रम में आयुक्त ने साफ-सफायी की व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा मरीजाें को अच्छा भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

 डीएम ने सफाई एजेंसी से शोकॉज करने का दिया निर्देश
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने प्रभारी सिविल सर्जन एवं डीपीएम को स्पष्ट निर्देश दिया कि सदर अस्पताल की सफायी करने वाली एजेन्सी से स्पष्टीकरण किया जाय और अगर इसमें सुधार होता नहीं दिखे तो एजेन्सी को चयन मुक्त किया जाय। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि खाना का सप्ताहिक मेन्यू बना दिया जाय तथा खाना खिलाने वाले एजेन्सी को इस संबंध में सख्त निर्देश दिया जाय। खाना के साथ मरीजों को गर्म पानी भी एजेन्सी उपलब्ध कराये यह सुनिश्चित करायी जाय।

पीएचसी एवं सीएचसी का नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश
जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि सभी पीएचसी, सीएचसी से लेकर सदर अस्पताल तक कार्य सुचारू रूप से संम्पादित हो, इसकी माॅनिटरिंग की जाय। सभी पीएचसी से दवा एवं टेस्ट-कीट की उपलब्धता का प्रतिदिन रिपोर्ट लिया जाय और समय रहते आपूर्ति सुनिश्चित करायी जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पीएचसी पर कोरोना की जाँच शुरू करायी गयी है। उसे हर हाल में सुनिश्चित करायी जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि सोनपुर एवं छपरा शहरी क्षेत्र से कोरोना संक्रमण के मामले अधिक आ रहे है। इन दोनों क्षेत्रों में जाँच का दायरा बढ़ाया जाय।