गंडक इलाके के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर पीड़ित परिवारों के बीचभाजपा ने राहत सामग्री का वितरण किया
विकास कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। परसा विधानसभा क्षेत्र स्थित गंडक इलाके के बाढ़ प्रभावित इलाकों बलिवाग तथा बाहलोलपुर का दौरा कर पीड़ित परिवारों के बीच सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता राकेश सिंह ने राहत सामग्री का वितरण किया।साथ ही आगे भी हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वाशन दिया। राहत सामग्री के पॉकेट में चूड़ा,गुड़,बिस्कुट,और मोमबती का वितरण किया गया वही बाढ़ की विभिषिका झेल रहे लोग राहत सामग्री प्राप्त कर काफी खुश दिखे।इस दौरान भाजपा नेता ने कहा कि आपदा की घड़ी में पीड़ितों की सहायता से बड़ा कोई धर्म नही है।ऐसे में बाढ़ और कोरोना की दोहरी मार झेल रहे लोगों की सहायता करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है।इस दौरान पीड़ित लोगो ने ट्रांसफार्मर जलाने से हो रही परेशानीयो से औगत कराया जिसका जल्द ही नए 100 केवी के ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग