सीपीआई (एम) परसा- दरियापुर लोकल कमिटी ने परसा बीडीओ से मिल कर माग पत्र सौंपा

विकास कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। सीपीआई (एम) परसा-दरियापुर लोकल कमिटी जिला सचिव शिवशंकर प्रसाद के नेतृत्व में बीडीओ रजत किशोर सिंह को एक स्मार पत्र के साथ प्रतिनिधि मंडल मिला कर अप्रवासी मजदूरो को मनरेगा योजना में रजिस्ट्रेशन कर काम की गारंटी ,बाढ़ व बारिस से बर्बाद फसलो का सर्वे कर पीड़ित परिवार को मुवावजा एवं आपदा कोस से नगद आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा जीविका के माध्यम से बना राशन कार्ड का वितरण कर अबिलम्ब राशन मुहैया कराने और बैको द्वारा दिया गया ऋण की वसूली पर बना दबाव को रोकने आदि मुख्य मांग पत्र सौंपा वही शिवशंकर प्रसाद ने बताया कि बीडीओ तीन दिन का समय लेते हुए समस्या समाधान करने का आस्वासन दिया हैं अगर वादा के अनुसार सन्तोषजनक मांगो पर विचार नही हुआ तो अगस्त के प्रथम सप्ताह में माकपा आंदोलन के लिए बाध्य होगी।मौक पर श्यामसुंदर रात,सुभाष मांझी,गौतम राम,नगनारायन राय,शम्भू चौहान,अजय कुमार,विनोद कुमार, देवदत्त राय आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग