सांसद राजीव प्रताप रूडी की अनुशंसा पर कैंसर पीड़िता को मिला आर्थिक सहायता
विकास कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। सांसद राजीव प्रताप रूडी की अनुशंसा पर नगर पंचायत स्थित वार्ड-4 के निवासी चन्देश्वर सिंह के कैंसर पीड़िता पत्नी शीला देवी को आथिर्क सहायता के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से 80,000 (अस्सी हजार रुपये) स्वीकृत पत्र सौंपा गया।वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने पीड़िता के घर पहुचकर प्रमोद कुमार सिंह उर्फ मुन्ना जी को स्वीकृति पत्र सौपा।परिजनों ने बताया कि कैंसर रोग की इलाज सी.एम.सी भेल्लोर में चल रहा है। लेकिन गंभीर रोग एवं खर्चीला इलाज के कारण आर्थिक स्थिति एकदम खराब हो गया था जिसके बाद भाजपा नेता अर्जुन सिंह से मदद करने की आग्रह किया था।जिससे बाद पीड़िता के इलाज के लिए आथिर्क मदद का आग्रह स्थानीय सांसद से किया।रूढ़ी ने पहल करते हुए बेहतर इलाज के लिए आगे आये व मुख्यमंत्री चिकित्सक कोष से सहायता दिलाई।वही भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीड़िता के घर पहुच स्वीकृति पत्र सौपा।मौके पर पूर्वी मंडल भाजपा अध्यक्ष संजय कुमार चौबे,सुनील सिंह,विश्वमोहन सिंह,प्रमोद कुमार सिंह इत्यादी मौजूद थे


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग