छपरा डीएम बोले: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों एवं पानी वाले गहरे स्थानों पर बच्चों को जाने से रोका जाय
छपरा (सारण)। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को निर्देश दिया है कि बच्चों को बाढ़ प्रभवित क्षेत्रों एवं पानी वाले गहरे स्थानों पर जाने से रोका जाय। गहरे तालाब, नहर, पईन एवं बाढ़ अच्छादित क्षेत्रों में डूबने की घटना सामान्य रूप से हो रही है। इसको लेकर चौकसी बरतने की आवश्यकता बतायी गयी है। जिलाधिकारी ने अपील भी की गयी है कि लोग अपने बच्चों पर नजर रखें और उन्हें ऐसे स्थलों पर जाने से रोकें ताकि बच्चों की जिंदगी सुरक्षित रखा जा सके।
पांच प्रखंडों के 1 लाख 69 हजार 600 की आबादी बाढ़ से प्रभावित
प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन- सह- अपर समाहर्ता विभागीय जाँच ने बताया है कि सारण जिला के पाँच प्रखंड पानापुर, तरैया, मशरख, मकेर और अमनौर के कुल 36 पंचायत बाढ़ प्रभावित हुए हैं। इनमें 15 पंचायत पूर्ण रूप से तथा 21 पंयाचत आंशिक रूप से प्रभावित हैं। इन 36 पंचायतों के 159 गाँव प्रभावित हुए हैं। पानापुर के 10 पंचायत के 41 गाँव, तरैया के 13 पंचायत के 71 गाँव, मशरख के 8 पंचायत के 27 गाँव, अमनौर के तीन पंचायत के 12 गंव तथा मकेर के 2 पंयाचत के आठ गॉव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इन पाँचों प्रखंडों में 1 लाख 69 हजार 600 की आबादी तथा 6000 पशु बाढ़ से प्रभावित हुए है। अपर समाहर्ता ने बताया है कि जिला प्रशासन के द्वारा राहत एवं बचाव के का कार्यों में तेजी लायी गई है।जिलाधिकारी के निर्देश पर अभी तक 6800 पॉलिथीन सिट्स का वितरण कराया गया है। करीब 33 अस्थायी चापाकल तथा 52 शौचालयों का निर्माण कराया गया हैं। 101 नाव एवं 13 मोटर वोट का निरंतर परिचालन किया जा रहा है। करीब 41 हजार 560 लोंगों को निष्क्रमित किया गया है, जो ऊँचे स्थानों पर बनाये गये राहत शिविर में रह रहे हैं।

बाढ़ पीड़ितों के लिए 83 सामुदायिक किचेन चलायी जारही है। सामुदायिक किचेन में 41560 लोगों को भोजन कराया जा रहा हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 16 स्वास्थ्य केन्द्र खोले गये हैं। जहाँ अभी तक 419 लोगों का इजाल किया गया हैं। कुल 13000 हैलोजन की टैबलेट का वितरण कराया गया है। कुल पाँच पशु कैम्प खोले गये हैं जहाँ अभी तक 87 पशुओं का इलाज किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग