पंचपटिया पंचायत में नहर टूटने से डूबी फसल, दर्जनों घर में घुसी पानी लोगों का बाहर निकलना हुआ मुश्किल

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। प्रखंड के पँचपटिया पंचायत में बरसात एवं बाढ़ के पानी के कारण मक्के का फसल डूब गई है। साथ ही दर्जनों घरों और सड़कों पर पानी बह रही है। स्थिति बाढ़ की बनी हुई है। पंचपटीया हकीकतपुर मैनपुरी देवरिया मधुपुर मुरौवतपुर छोट झौवा समेत आदि गांव में सड़को पर पानी बहने के कारण लोगों को बाजार अस्पताल एवं प्रखंड मुख्यालय तक आने में भी काफी परेशानी हो रही है।राजेन्द्र शाह मिथलेश कुमार जंग बहादुर राय अली हैदर समेत दर्जनों लोगों के घरों में पानी घुस गई है।किसान उपेन्द्र राय गणेश राय अशरफ अली अब्दुल हफीज सभापति राय असदुद्दीन,आदि ने बताया कि गोपालगंज में बांध टूटने के कारण आई पानी से यहां के मुरा के समीप नहर टूट चुकी है।पानी से मक्के की फसल बर्बाद हो रही है। इन सभी गांव में केवल मक्का की ही खेती जाता है। जो पानी में तबाह हो गई है। कई लोग पलायन करने की स्थिति में आ गए हैं।मवेशियों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
छपरा और गड़खा से दर्जनों गाँव की संपर्क टूटी
मुरा बड़ा गोपाल मुख्य मार्ग पर बाढ़ के पानी आने के कारण दर्जनों गाँव के लोगों के घर से निकलना भी मुश्किल हो चुकी हैं।चवँर में सैकड़ो एकड़ में लगी धान व मक्के के फसल डूब गई हैं।छोट झौवा के राकेश कुमार,रघुवंश राय,रामनारायण राय ,त्रिलोकी राय,चित नारायण राय ,नागेश्वर राय शत्रुध्न महतो,बड़ा गोपाल गाव के शंकर राय,कृष्णा माँझी,कुणाल कुमार सिंह,मुरौतपुर के विजय राय, दीनबन्धु तिवारी,मुकेश सिंह, हक्कीकतपुर के भरत राय,जय प्रकाश राय,शत्रुघ्न प्रसाद,आचार्य सिया राम राय आदि ने बताया कि महुवानी ,चैनपुरवा,नराव,संथा ,मौजमपुर, धनौरा समेत दर्जनों के गड़खा प्रखण्ड व अस्पताल समेत छपरा जाने की मार्ग बंद हो चुकी हैं। अंचलाधिकारी मो इस्माइल ने बताया कि संबंधित पदाधिकारियों को सूचना दे दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग