राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी प्रखंड क्षेत्र के घोरहट गांव में शुक्रवार को मेघगर्जन के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती बुरी तरह झुलसकर अचेत हो गई। इस दौरान गांव में अफरातफरी का माहौल उतपन्न हो गया। मौके की नजाकत देखकर परिजनों ने आनन-फानन में उसे माँझी पीएचसी पहुंचाया। हालांकि युवती की गम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे तत्काल छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि अपने दरवाजे पर बैठी युवती वज्रपात की शिकार होकर अचानक गिरकर अचेत हो गई। वज्रपात की शिकार युवती माँझी के घोरहट गांव निवासी परमहंस यादव की 18 वर्षीय पुत्री रूपा कुमारी बताई जाती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग