बनियापुर में आपसी विवाद में मारपीट, आधा दर्जन पर एफआईआर
बनियापुर(सारण)। आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी पिता-पुत्र को मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।घायलों का इलाज सदर अस्पताल छपरा में चल रहा है।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के पिठौरी गांव का है। पीड़ित हेमंत कुमार के फर्दबयान पर स्थानीय थाने ने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमे बगल के ही आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि हमलोग घर पर थे।तभी घरेलु विवाद को लेकर सतीश शर्मा,ममता देवी, नंदनी कुमारी,निवेदिता कुमारी,आदित्य कुमार,उज्जवल कुमार सहित तीन-चार अज्ञात लोग हरवे-हथियार से लैस हो दरबाजे पर पहुँच मुझे और मेरे पिताजी को घेर लिये और गाली-गलौज करते हुए दाब, रॉड एवं डंडे से प्रहार कर हमदोनों को मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।हल्ला-गुल्ला की आवाज पर आसपास के लोग जुटे।जिसके बाद हमलोगों की जान बची।इस बीच नामजदों ने धमकी दिया कि केस करोगे तो गोली मार देंगे।घायल अवस्था मे इलाज के लिये हम दोनों रेफ़रल अस्पताल बनियापुर लाये गए।जहाँ से गम्भीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग