बनियापुर के इब्राहिमपुर गांव में घुसा बाढ़ का पानी, पलायन कर रहे है लोग
बनियापुर(सारण)। गंडकी नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच कई घरों में पानी प्रवेश कर गया है। जिससे पीड़ित परिवार पलायन करने को विवश हो गए है। नदी तट पर बसे मनोहर कन्हौली के खुर्सीद आलम,मकसूद आलम,फिरोजी खातून,मोहम्मद रफीक आदि ने बताया कि घर में घुटने भर से ज्यादा पानी प्रवेश कर जाने से बाल-बच्चों के साथ-साथ मवेशियों को भी लेकर सड़क पर रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।जिसकी सुधि लेने के लिये न तो कोई जनप्रतिनिधि पहुँचे न ही प्रशासनिक स्तर पर कोई पहल की जा रही है। इधर इब्राहिमपुर में भी आधा दर्जन से ज्यादा घर नदी के पानी से प्रभावित होने की बात बताई जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग