मकेर के केसरी टोला गांव के समीप नहर का बांध टूटा, सैकड़ों में लगी फसल डूबी
संजीव शर्मा की रिपोर्ट
मकेर(सारण)। प्रखंड के केसरी टोला गांव के समीप नहर का बांध 10 फीट में टूट गया ।पानी का अत्यधिक दबाव के वजह से नहर बांध के उत्तर नहर जो केसरी टोला गांव के समीप लगभग दस फिट में नहर का बांध टूट गया और देखते ही देखते सैकड़ो एकड़ में लगी धान की फसल में पानी का फैलाव हो गया है। सूचना मिलते ही सारण नहर प्रमंडल के एसडीओ सुधीर कुमार अपने सहयोगियों के साथ नहर बांधने का निरोधात्मक कार्रवाई कर रहे हैं पा नी में तेज रफ्तार के कारण कठिनाई हो रही थी। ग्रामीणों के द्वारा भी सहयोग किया जा रहा था। नहर टूटने की खबर मिलते ही जनप्रतिनिधि पहुँच सहयोग कर रहे हैं। रालोसपा नेता राहुल सिंह, पूर्व विधयक मंटू सिंह, मुखिया मिथलेश राय, बड़ाई राय मौके पर पहुंच कर सहयोग कर रहे थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग