मशरक के गोपालवाड़ी गांव में फिर निकला कोरोना का एक मरीज
मशरक प्रखंड के पश्चिमी पंचायत के दलित टोला गोपालवाड़ी गांव में एक प्राइवेट बैंक कर्मी की सदर अस्पताल में जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकला हैं। बैंक कर्मी सोनाटा फाइनेंस कंपनी में काम करता है उसके संक्रमण के भय से लोगों में हड़कंप मच गया है। वही उसकि पैतृक गांव मुजफ्फरपुर में हैं। बता दें कि मशरक प्रखंड के अधिकतर आम जन इतना लापरवाह हो गए हैं कि लोग बेवजह अपने घरों से बाहर निकल कर घूमते नजर आ रहे हैं तो वही बाजार जाते वक्त भी अधिकांश लोग चेहरे पर मास्क नही लगा रहे हैं। और तो और बाजार में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करते कोई नजर नहीं आ रहा हैं। कोरोना को लेकर अगर अब भी लोग अपने लापरवाहीयों पर काबू नही पाया तो आनेवाले दिनों में मशरक भी में कितना भयंकर स्थिति हो सकती है यह आप लोग अंदाजा भी नहीं लगा सकते, इसलिए अभी भी थोड़ा समय है सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग