मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक सड़क दुघर्टना में घायल
मशरक थाना क्षेत्र के मुन्नी मोड़ रेलवे ढाला के पास मंगलवार की देर रात दो मोटरसाइकिल सवार तीन युवक सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक के लाइट से चकाचौंध में घबरा सड़क किनारे गढ़े मे गिर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने गढ़े से बाहर निकाल पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां तीनों घायल में दो की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के उसरी चादपुरा गांव निवासी बिजली महतो के 20 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार, कन्हाई महतो के 35 वर्षीय पुत्र शैलेश महतो के रूप में हुई।वही एख घायल मशरक थाना क्षेत्र के कवलपुरा गांव निवासी रामपूजन महतो के 30 वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार के रूप में हुई। मामले में घायलों ने बताया कि उसरी चादपुरा निवासी की बहन की शादी कवलपुरा गांव में हुई है वही अपने घर पर अपने बहनोई को पहुंचाने जा रहें थें कि मुन्नी मोड़ रेलवे ढाला के पास ट्रक की लाइट से आंख चकाचौंध होने से घायल हो।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग