मशरक पूर्वी वार्ड में घुसा बाढ़ का पानी, जनता परेशान
मशरक प्रखंड के पूर्वी पंचायत के अधिकांश वार्डो में घोघाड़ी नदी का पानी प्रवेश कर गया है जिससे लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार की शाम से घोघाड़ी नदी का बढ़ता बाढ़ का पानी बुधवार की सुबह घरों में प्रवेश कर गया।जिससे लोगों को घरों से निकलकर बाहर ऊंचे स्थानों पर शरण लेना पड़ा।मौके पर लोगों ने पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह को फोन कर मामले में अपनी समस्या बताई। मौके पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि पंचायत के वार्ड 1,2,3,5,6,7,8,9,10,13 में घोघाड़ी नदी के पानी से बाढ़ आ गई है लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर गया है। इस मामले में वरीय पदाधिकारियों को सूचना दी गई है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग