पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना परिसर से महज 200 मीटर की दूरी पर सरकारी अस्पताल के मुख्य गेट पर अवस्थित दवा दुकान का ताला काट अज्ञात चोरों द्वारा लाखों रुपए नगदी चोरी करने का मामला सोमवार को सामने आया है। मामले में थाना पुलिस को सुचना दी गई वही पीड़ित अरूण कुमार ने बताया कि उनके भाई दीपक कुमार की सरकारी अस्पताल के मुख्य गेट पर किशोर मेडिकल के नाम से दवा दुकान हैं। वे रांची गये हैं। रविवार को देर रात दुकान बंद कर वह घर चला गया सोमवार को आस पास के लोगों ने सुचना दी तों दुकान पहुंच देखा कि दुकान का ताला काट दुकान के अंदर रखें दवा दुकान और मिठाई दुकान की बिक्री का नगदी लगभग-लगभग दो लाख रुपए चोरी कर ली गई है। वही दुकान में लगें सीसीटीवी कैमरे को प्लास्टिक से ढ़क दिया गया है। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि दवा दुकान के सामने ही उनकी न्यू किशोर मिष्टान्न भंडार की प्रतिष्ठान हैं। चोरी की गयी नगदी दोनों दुकानों की बिक्री का हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग