पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के वार्ड 8 मे मकान की छत समेत छज्जा गिरने से 49 वर्षीय महिला की दबकर मौत होने का मामला सोमवार को सामने आया। मामले में पकरी गांव निवासी रविंद्र कुमार यादव ने बताया कि सोमवार की सुबह जैसे ही शौचालय के लिए लोग घर से बाहर निकले तो देखा मकान का छत समेत छज्जा गिरा हुआ है। जब लोगों ने देखा तो पता चला की महिला की दबकर मौत हो गई है। महिला की पहचान पकड़ी गांव निवासी भरत राय की 49 वर्षीय पत्नी फुलमातो देवी है। महिला मकान में अकेली रहती थी। महिला का पति लुधियाना में मजदूरी का काम करता है। महिला को तीन लड़के हैं जो रोजी रोटी के लिए प्रदेश में ही रहते हैं। फिलहाल घर में महिला अकेली थी। उक्त महिला के घर पर काफी संख्या में ग्रामीण जुटे हुए हैं। मौके पर आस पास के लोगों ने बताया कि महिला जितिया पर्व कर रही थी उसी में रात्रि में कब घटना हुई किसी को पता नहीं चल पाया सुबह में सभी को जानकारी मिली। मृतक महिला के पति और लड़के रोजगार के लिए पंजाब रहते हैं उन्हें सूचना दी गई। वही पुलिस को भी सुचना दी गई।


More Stories
बदलते स्वरूप के साथ सोनपुर मेला को नई ऊंचाई तक ले जाना हम सबकी जिम्मेदारी: आयुक्त
ब्रेन हेमरेज से अवतार नगर थाना में पदस्थापित एएसआई की मौत
ईवीएम की कमिशनिंग जितनी अच्छी होगी पोल डे पर उतनी ही आसानी होगी: डीएम