राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के दुरगौली गांव में सोमवार को एक युवक को मोबाईल फोन और पचास हजार रुपए नगदी के चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक दुरगौली गांव निवासी नीरज कुमार पिता ज्वाला पांडेय हैं। जिसके पास से चोरी गयी मोबाईल फोन बरामद किया गया। मामले में दुरगौली गांव निवासी सुजीत कुमार पाण्डेय ने दिए आवेदन में बताया कि उसका भीबो कंपनी का स्मार्टफोन और पचास हजार नगदी कमरें में तकिया के नीचे से चोरी हो गई थी जिसको काफी खोजबीन की गई पर कोई पता नहीं चल पाया। वहीं साइबर सेल में मोबाइल ट्रैक पर लगाया गया जिसमें ट्रैक के दौरान मोबाइल नीरज कुमार के द्वारा चलाए जाने की बात सामने आई। मामले में थाना पुलिस ने चोरी गयी मोबाईल के साथ युवक को गिरफ्तार कर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग