राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। विद्यालय के किचेन में घुस कर चोरी कर रहे चोर को ग्रामीणों ने दबोच लिया। ग्रामीणों ने पुलिस बुलाकर चोर को पुलिस के हवाले किया। घटना रविवार की रात्रि की है। स्थानीय थाना क्षेत्र के मिडिल स्कूल धरहरा में रात्रि के दौरान चोर चोरी कर रहे थे। बर्तन के टकराने की आवाज सुन आस पास के लोग विद्यालय पहुंचे। जहां किचेन के अंदर चोर चोरी कर रहा था। ग्रामीण चोर को घेरकर रखा,गस्ती कर रही पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने चोर को हिरासत में लेकर थाना लाई। गिरफ्तार चोर धरहरा कला गांव के सुभाष राय बताया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग