राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। जयप्रभा सेतु के चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान सोमवार की अहले सुबह मांझी थाना पुलिस ने यूपी के बलिया से मधुबनी जा रही शराब लदी एक कार को जब्त करने के साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब्त कार से आठ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। बताया जाता है कि कार में शराब लादकर ले जाने की सूचना मिलने पर पुलिस मुस्तैदी से तस्करों के फिराक में लगी हुई थी। इसी बीच चेकपोस्ट पर पहुंची कार को रोककर पुलिस ने जांच की तो तस्करों के द्वारा बनाये गए गुप्त तहखाने में छुपाकर रखी गई आठ पेटी शराब बरामद हुई। जिसे तस्कर बलिया से लेकर मधुबनी जा रहे थे। उसके बाद पुलिस ने कार को जब्त करने के साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। 0तस्कर चुनचुन कुमार तथा सुभाष कुमार मधुबनी जिले के रहने वाले बताये जाते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग