राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग गांवों में बिजली विभाग के तहत संचालित नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के रखे गए दो ट्रांसफार्मरों के क्वायल की चोरी चोरों द्वारा कर ली गई है। इस संबंध में बिजली विभाग के एकमा पावर ग्रिड के अवर अभियंता गौतम कुमार के द्वारा एकमा थाने में चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें बताया गया है कि अज्ञात चोरों ने पचुंआ पंचायत के चकमीरा गांव के अंबेडकर टोला और फुचटी कला पंचायत के मानिकपुर गांव में रखे गए 16 केवीए के दो ट्रांसफार्मरों के क्वायल की चोरी कर ली गई है। इसकी जानकारी बिजली विभाग को ग्रामीणों द्वारा देने के बाद प्राप्त हुई है। पुलिस संबंधित अपराध की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग