राष्ट्रनायक न्यूज।
मकेर (सारण)। गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष के निर्देश पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के कैतुका नंदन गांव में छापेमारी कर 240 लीटर देशी शराब,3.6 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तीन बाइक को बरामद किया। जब्त शराब को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया। प्राथमिकी में बताया गया है कि कैतुका नंदन गांव निवासी स्व शंभु राय का पुत्र मिथलेश राय उर्फ साधू राय अपने तीन सहयोगियों के साथ बड़े पैमाने पर शराब किया जा रहा है। जब पुलिस साधु राय की झोपड़ी में छापेमारी किया तो पुलिस को देख तीनो कारोबारी भागने में सफल हो गया। झोपड़ी से तीन बोड़ा में प्लास्टिक के पन्नी में रखे 180 लीटर देशी मिलावटी शराब मिली।एक बाइक से 30 लीटर,दूसरा बाइक से 50 लीटर,, तीसरे बाइक से 180 एमएल का 20 पैकेट बरामद किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग