राष्ट्रनायक न्यूज।
रिविलगंज (सारण)। जिउतिया पर्व के संध्या पहर रविवार को रिविलगंज के अजमेरगंज घाट स्थित सरयू नदी में डूबे किशोर नीतीश कुमार का शव देर रात बरामद कर लिया गया। स्थानीय लोगों एवं गोताखोरों के काफी मशक्कत के बाद रविवार रात करीब नौ बजे रात्रि में सरयू नदी स्थित अजमेरगंज घाट के नदी से किशोर नीतीश कुमार का शव जैसे ही बाहर निकाला गया कि मृतक के परिजन दहाड़ मारकर रोने चिल्लाने लगे। जिससे आसपास का पुरा माहौल गमगीन हो गया। विदित हो कि रिविलगंज थाना क्षेत्र के इंग्लिशपुर गांव निवासी लव कुमार दास के पंद्रह वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार की मौत जीउतिया पर्व के संध्या पहर सरयू नदी में स्नान करने के दौरान नदी में डूबने से हो गया। किशोर की मौत के बाद घर परिवार सहित गांव जवार में गम का माहौल है। स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि चन्द्र किशोर सिंह ब्यास, मुखिया प्रतिनिधि जेपी सिंह ने पीड़ित परिवार से मिलकर शोक व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग