राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। लोहिया स्वच्छ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को प्रखंड के खैरा पंचायत भवन परिसर में कचरा प्रबंधन के सफल क्रियान्वयन के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डोर– टू– डोर कचरा उठाव के लिए बीडीओ प्रशांत कुमार, प्रखंड समन्वयक द्रवेश कुमार व पंचायत के मुखिया नीतु देवी ने हरी झंडा दिखा ई.रिक्शा से कचरा उठाव वाले टीम को रवाना किया। बीडीओ ने कहा कि हमारे पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए लोहिया स्वच्छ अभियान चलाया जा रहा है। कचरा उठाव के लिए पुरे पंचायत स्तर पर एक ई–रिक्शा तथा प्रत्येक वार्ड में एक पैंडल रिक्शा दिया जा रहा है। प्रखंड समन्वयक द्रवेश कुमार कहा कि खैरा पंचायत अन्तर्गत सभी वार्डों के गली– मोहल्लों के घरों से कचरा का उठाव स्वच्छता दूत के द्वारा किया जाएगा। वहीं मुखिया नीतु देवी ने कहा कि सभी घरों से कचरा का उठाव कर वार्ड सहित हमारे खैरा पंचायत को स्वच्छ बनाया जाएगा। इस अवसर पर वार्ड के लोगों के बीच कचरा इक्क्ठा करने के लिए दो– दो डस्टबिन का वितरण भी किया यगा। मौके पर, नगरा प्रमुख प्रतिनिधि योगेन्द्र प्रसाद चौरसिया, कोरेया मुखिया ललित प्रसाद यादव, धुपनगर धोबवल मुखिया प्रदीप कुमार सिंह, कादीपुर मुखिया संजय मिश्रा, अफौर मुखिया मिथलेश राय, सरपंच योगेन्द्र सिंह, पंचायत सचिव जयकिशोर प्रसाद, विकास मित्र, पंचायत समिति सदस्य शैलेश कुमार सिंह, पंचायत के सभी 17 वार्ड सदस्य व सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थें।




More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग