छपरा(सारण)। जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के सज्जनपुर मड़िहान गांव में सर्पदंश से 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोहन माँझी की पुत्री चांदनी कुमारी सोमवार की रात खाना खाकर अपने फुस के मकान में चटाई पर सोई हुई थी। तभी करीब तीन बजे रात्रि में विषैले सांप ने डस लिया। जिसकी सूचना अपने परिजनों को दिया, इसके बाद परिजन आनन-फानन में तांत्रिक के पास ले गए। लेकिन स्थिति और ही खराब होने लगी। इसके बाद परिजन द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां इलाज इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतिका के मां एवं पिता का रो रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतिका का घर गंडकी नदी के किनारे बांध पर है नदी में पानी बढ़ने एवं बारिश होने के कारण विषैले सांप निकल रहा है। जो डास ले रहे, लोगों की माने तो विषैले सांप की वजह से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग