राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के तरैया बाजार स्थित नंदकिशोर मार्केट में मंगलवार को महागठबंधन के प्रत्याशी रणधीर सिंह के पक्ष में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए चुनाव का बिगुल फूंका। महागठबंधन के चुनाव कार्यकर्ता सभा का अध्यक्षता जदयू के वरिष्ठ नेता सत्येन्द्र कुमार सहनी तथा संचालन राजद नेता चन्देश्वर राय ने किया। महागठबंधन के चुनावी कार्यकर्ता सम्मेलन में राजद, जदयू व महागठबंधन के सभी दलों के जिला व प्रखंड के नेता व कार्यकर्ता, पूर्व व वर्तमान जिला पार्षद, मुखिया, सरपंच, बीडीसी सदस्य, पैक्स अध्यक्ष, वार्ड सदस्यों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। जदयू जिलाध्यक्ष मुरारी सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार सरकार के साथ धोखा करने की साजिश रच रही थी। बीजेपी का मतलब बड़का धोखा बाज पार्टी का संज्ञा दिया। उन्होंने आगामी 2024 के चुनाव में राजद प्रत्याशी रणधीर सिंह को जिताने की अपील कार्यकर्ताओं से किया। राजद अध्यक्ष सुनील राय ने कहा कि बिहार में सभी जाति धर्म के लोगों की सरकार बिहार में बनी है। बिहार में अब विकास की गंगा बहेगी तथा अब बेरोजगारों को रोजगार का अवसर मिलेगा। इसके लिए आगामी लोकसभा चुनाव में रणधीर सिंह को जिता कर लोकसभा में भेजना होगा। आगामी लोकसभा 2024 के राजद के भावी प्रत्याशी के रुप में रणधीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नेता का ताकत कार्यकर्ता होते है। उन्होंने भोजपुरी में भाषण देते हुए कहा कि रउआ लोग एक बार हमरा के मौका देके देखी आ भरोसा करके अगर हम रउआ लोगों के भरोसा पर खड़ा ना उतरब तब हम दुबारा वोट मांगे तरैया ना आयम। उन्होंने पूर्व सांसद व पिता प्रभुनाथ सिंह के कार्यो को गिनाते हुए कहा कि उनके अधूरे कार्यो को पूरा करने का संकल्प लिया। मंहगाई को लेकर जमकर केंद्र सरकार को कोसा। कार्यक्रम को संबोधित करने वाले जदयू जिलाध्यक्ष मुरारी सिंह, राजद जिलाध्यक्ष सुनील राय, जदयू अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद, राजद अध्यक्ष अखिलेश यादव, ललन प्रसाद यादव, जिप सदस्य हरिशंकर सिंह, मुखिया मुकेश कुमार यादव, बीर बहादुर राय, दिलीप सिंह, अशोक राय, अजय राय, ओम प्रकाश सिंह समेत सैकड़ों महागठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा