राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। शहर के शायमचक स्थिति संजीवनी नर्सिंग होम में मंगलवार को एक गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर पेट से चार किलों का ट्यूमर निकाला गया। जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के लेजुआर गांव निवासी हृदयानन्द राय की 25 वर्षीय पत्नी नीतू देवी का डॉ. संजू प्रसाद के नेतृत्व में मेडिकल टीम के द्वारा सफल ऑपरेशन कर पेट से ट्यूमर निकाला गया। डॉ. संजू प्रसाद ने बताया कि महिला छः माह गर्भवती थी जिसके कारण ऑपरेशन में बहुत ही रिक्स था व जच्चा बच्चा को जान का खतरा था। लेकिन उसके बावजूद ऑपरेशन सफल रहा और जच्चा बच्चा दोनों सलामत हैं। महिला को पेट में दर्द की शिकायत होने पर परिजनों द्वारा संजीवनी नर्सिंग होम पर लाया गया जहां अल्ट्रासाउंड जांच कराने पर पेट में ट्यूमर निकला उसके बाद ऑपरेशन किया गया जो सफल रहा। वहीं संजीवनी नर्सिंग होम के मुखिया डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि ट्यूमर को जाँच के लिए भेजा जाएगा। उसके बाद ही मालूम चलेगा कि इतना बड़ा ट्यूमर होने का कारण क्या है। ऑपरेशन होने के बाद परिजनों ने डॉ दंपतियों का आभार व्यक्त किए। मेडिकल टीम में डॉ. संजू प्रसाद, डॉ. अनिल कुमार, नेहा कुमारी, डॉ. विशाल, लक्ष्मण कुमार यादव, चिंटू कुमार, श्वेता कुमारी व अन्य मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग