राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय के निर्देशन में एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी ज्ञानेश त्रिपाठी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के राजभाषा विभाग के तत्वावधान में चल रहे राजभाषा पखवाड़े के अन्तर्गत हिंदी वाक प्रतियोगिता का भारतेंदु सभागार में आयोजन किया गया। सरकारी काम-काज में हिन्दी का उपयोग अभिशाप या वरदान अथवा हिन्दी देश की प्रगति में बाधा या माध्यम विषयक वाक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल एवं विभिन्न स्टेशनों पर कार्यरत कुल 11 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर निर्णायक मंडल में मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक मिश्रा, मंडल वित्त प्रबंधक एस आर के मिश्रा एवं सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी एवं राजभाषा अधिकारी विजय प्रताप आर्य का समावेश था। प्रतियोगिता में किरण कुमारी, वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी/ लेखा विभाग प्रथम, कृष्ण कुमार/गार्ड गोरखपुर पूर्व द्वितीय एवं शिवानी सिंह/वरिष्ठ लिपिक कार्मिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कनिष्ठ अनुवादक पूनम त्रिपाठी एवं ममता यादव सहित बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। प्रतियोगिता का कुशल संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी एवं राजभाषा अधिकारी ने किया।


More Stories
15 नवम्बर से वाराणसी मंडल पर दो जोड़ी नई अनारक्षित विशेष मेमू गाड़ियों का होगा संचलन
पूर्वोत्तर रेलवे लहरतारा के मिनी स्टेडियम में ‘‘राष्ट्रीय बाल दिवस- 2023’’ का हुआ आयोजन
मंडल रेल प्रबंधक ने रेल कर्मचारियों तथा रेल उपयोगकर्ताओं को छठ पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी