राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जेपीविवि में शुक्रवार को एनएसएस स्वंयसेवकों के चयन के प्रीआरडी सेलेक्शन कैंप का आयोजन किया गया। सेलेक्शन कैंप के पहले चरण में स्वंयसेवकों की सांस्कृतिक सक्रियता व योग्यता की जांच के लिए विवि के सिनेट हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया गया। उद्धाटन जेपीविवि के कुलपति प्रो.फारूक अली, प्रतिकुलपति प्रो.एलएन सिंह, एनएसएस के पूर्व समन्वयक प्रो.वीवी त्रिपाठी, सीसीडीसी सह वर्तमान समन्वयक प्रो.हरिश्चंद ने संयुक्त रूप से किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल नृत्य, समूह नृत्य में अलग-अलग कॉलेजों से पहुंचे स्वंयसेवकों ने अपनी प्रतिभा से निर्णायकों को प्रभावित करने का प्रयास करने में जुटे रहे। कुलपति ने अपने संक्षिप्त संबोधन में स्वंयसेवकों का उत्साह वर्द्धन करते हुए कहा कि जेपीविवि के स्वंयसेवक लगातार विवि का नाम राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का काम करते रहे हैं। वहीं प्रतिकुलपति प्रो.लक्ष्मी नारायण सिंह ने स्वंयसेवकों के प्रतिभा की सराहना की। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद स्वंय सेवकों के फिजिकल फिटनेस की जांच की गई। फिजिकल फिटनेस के तहत विवि परिसर स्थित स्पोर्टस ग्राउंड में स्वंयसेवकों के बीच 1.6 किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।वहीं पूर्व समन्वयक डा.वीवी त्रिपाठी द्वारा स्वंय सेवकों की मानक हाईट, परेड, आदि की जांच किया गया। मालूम हो कि विवि स्तर पर प्रीआरडी सेलेक्शन कैंप के लिए चयनित स्वंयसेवक राज्य स्तर पर आयोजित कैंप में हिस्सा लेंगे। कुलपति की अध्यक्षता में सेलेक्शन टीम ने स्वंयसेवकों का परखा प्रीआरडी सेलेक्शन कैंप में स्वंयसेवकों के चयन के लिए कुलपति की अध्यक्षता में गठित सेलेक्शन कैंप में प्रतिकुलपति प्रो.एलएन सिंह,एनएसएस के विवि समन्वयक प्रो.हरिश्चंद,पूर्व समन्वयक डा.वीवी त्रिपाठी, आईक्यूएसी के डा.राजेश नायक, पीजी विवि एनएसएस युनिट के सची मिश्रा, स्पोर्टस कोटे से पंकज कश्यप, संगीत से लोक महाविधालय हाफिजपुर के संगीत की अध्यक्ष कुमारी किरण, बीनू मोहन उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग