राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। नवरात्र प्रारंभ होने की पूर्व संध्या पर 25 सितंबर को आयोजित होने वाले भजन संध्या कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक की गई। अवध किशोर मिश्रा के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भजन संध्या कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि यह आयोजन 1997 से प्रतिवर्ष आयोजित होते आ रहा है। यह कार्यक्रम एसडीएस कॉलेज के प्रांगण में शाम 5 बजे से रात्रि के 9 बजे तक चलता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक नृत्य एवं संगीत के साथ महिषासुर वध, डांडिया, माता का जगराता,झाकिया आदि की प्रस्तुति होती है। जिसे देखने -सुनने के लिए हजारों की संख्या भक्त आते हैं। जिसे प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यकम के सह संयोजक धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि यह कार्यक्रम का 25वां साल है, जिसकी तैयारी जोरों पर है। बैठक में मुख्य रूप से समाजसेवी चरण दास,आदित्य कुमार आशुतोष पांडेय, शुभम कुमार, रिद्धि सौम्या,धर्मेंद्र यादव, सृष्टि, नंद किशोर मिश्रा, ब्रजकिशोर मिश्रा,रवि, आशीष,अतुल आदि सदस्य शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग