राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत राज बरेजा के मुखिया राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान चलाकर गांव स्थित शिव मंदिर परिसर एवं ऐतिहासिक पोखरा की साफ सफाई की गई। जिसमें ग्रामीण जनता एवं नवयुवकों की टोली का सहयोग सराहनीय रहा। स्वच्छ्ता अभियान चलाकर स्वच्छ्ता के प्रति लोगो को संदेश दिया गया और साफ-सफाई के प्रति समस्त ग्रामवासियो से अपील की गई की अपने आसपास साफ सफाई पर अधिक ध्यान दे। मुखिया राजेश पाण्डेय ने बताया कि शिव मंदिर एवं पोखरा परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया है। जिसमे गांव की जनता व युवा शक्ति का सराहनीय सहयोग रहा है। उन्होंने बताया की अगर हम अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ एवं स्वच्छ रखेंगे तो हमे कई बीमारी से बचाव मिलेगा। इसके अतिरिक्त साफ सफाई के अनगिनत फायदे है। अपने आसपास साफ सफाई व स्वच्छता बनाये रखने से शुद्ध हवा व निर्मल वातवरण का संचार होता है जिसका मानव शरीर के स्वास्थ्य पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है जिससे हम निरोग रहते है। इस दौरन उन्होंने लोगों से अपने आसपास के क्षेत्रों को नियमित रूप से साफ सफाई रखने,खुले मे शौच नही करने की अपील की ताकि हमारा गांव सुंदर व स्वच्छ बना रहे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता किसी व्यक्ति विशेष का नही बल्कि हर व्यक्ति का मुलकर्म होना चाहिए और हर व्यक्ति के सहयोग से ही स्वच्छ मिशन अभियान को सफल बनाया जा सकता है। इस मौके पर सुशील साह, ललन साह, अजय यादव, राजू पाण्डेय, धीरज पाण्डेय, रितेश शुक्ला, अनूप पाण्डेय सरपंच विजय शंकर शुक्ल, विकास मिश्रा समेत अन्य लोग शामिल थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग