राष्ट्रनायक न्यूज।
मकेर (सारण)। शारदीय नवरात्र पूजा को लेकर थाना परिसर में शान्ति समिति की बैठक बीडीओ राजमिति पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में बीडीओ ने कहा कि नव दिवसीय नवरात्री पूजा में शांति पूर्ण रूप से मनाने की अपील किया। बैठक में बीडीओ ने कहा कि पूजा समिति को पंजीयन कराने,लाउड स्पीकर को एसडीओ से अनुमति लेने असमाजिक तत्व पर पैनी नजर रखने समेत कई बातें बताया गया। थानाध्यक्ष किशोर चौधरी ने कहा कि पूजा के अवसर पर सभी पूजा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने, असामाजिक तत्व पर पैनी नजर रखने, पुलिस गस्ती की व्यवस्था उपलब्ध कराने की बातें कही। सीओ चंद्रशेखर कुमार ने कहा कि पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए टीम का गठन किया गया है। जिसके माध्यम पूरे क्षेत्र में पैनी नजर रखा जाएगा।उन्होंने क्षेत्र की जनता से पूजा को शांति पूर्ण बनाने में पूर्ण सहयोग करने का अपील किया। जिला प्रमुख संघ अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों तथा आम जनता से पूजा में भरपूर सहयोग कर पूजा को शांतिपूर्ण रूप से सफल बनाने का अपील किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग