राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। शहर के भगवान बाजार स्थित श्यामदेव नगर में भाकपा की नगर परिषद इकाई की ओर से इंकलाब के मकबूल शायर क्रांति गीत के अमर गायक राष्ट्रकवि दिनकर की 114 वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता सुरेश वर्मा ने कि जबकि भाकपा के राज्य परिषद के सदस्य रामबाबू सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दिनकर जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का आगाज किया। भाकपा नेता रामबाबू सिंह ने कहा कि आज जब देश में महंगाई, बेरोजगारी से देश की जनता त्रस्त है तब साम्प्रदायिक उन्माद पैदा कर लोगों को बांटा जा रहा है। वैसे में दिनकर के क्रांति गीत पहले से ज्यादा प्रासंगिक है। समारोह को भाकपा नेता जवाहर मिश्रा, रमेश ठाकुर, दिलीप वर्मा, मजदूर नेता अजय कुमार ने भी संबोधित किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग