राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा, सारण के निर्देशानुसार राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत प्रखंड स्तर पर एकमा बीआरसी परिसर में 24 सितंबर यानी शनिवार को पूर्वाहन 11:00 बजे से प्रारंभिक एवं माध्यमिक स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी, पुस्तक मेला एवं क्विज का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रागिनी कुमारी ने बताया कि इसके पूर्व विद्यालय स्तर पर उक्त प्रतियोगिता व गतिविधियों को करायी गई है। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रखंड स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में 24 सितंबर को एवं प्रखंड स्तर फर चयनित प्रतिभागियों को जिला स्तर पर होने वाली आगामी 8 अक्टूबर को एलएनबी उच्च विद्यालय छपरा में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इससे संबंधित एक पत्र एकमा बीईओ रागिनी कुमारी द्वारा सभी मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के सभी प्रधानाध्यापकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों को भेजा गया है। जिसमें डीपीओ समग्र शिक्षा द्वारा जारी पत्र का हवाला देते हुए राष्ट्रीय अविष्कार अभियान अन्तर्गत विज्ञान प्रदर्शनी, पुस्तक मेला एवं क्विज प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध पूरी जानकारी व जरूरी निर्देश भी दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग