राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखंड के चमरहियां बाजार पर आगामी 9 से 12 अक्टूबर तक चार दिवसीय बजरंग बली मवेशी मेला के आयोजन को लेकर ग्रामीणों की एक बैठक आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता राजमंगल सिंह ने की। उन्होंने बताया कि विगत चार दशकों से चमरहियां बाजार पर पशु मेला का आयोजन होता चला आ रहा है। इस वर्ष भी मेला का आयोजन किया जाएगा। मेले को आकषर्क बनाने में गांव तथा आसपास क्षेत्र के लोगों की सहयोग की अपील की गई है। मेले में सुरक्षा व पशुओं की चिकित्सकीय देखभाल की व्यवस्था रहेगी। दुर्गा पूजा के बाद लगने वाले को इस मेले को अधिक आकर्षक बनाने के लिए बड़ी संख्या में दुकानदारों व बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला वालों को आमंत्रित किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग