राष्ट्रनायक न्यूज।
रिविलगंज (सारण)। दुर्गा पूजा को लेकर थाना परिसर रिविलगंज में सोमवार की शाम शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान की अध्यक्षता में आहूत किया गया। जिसमें शांतिपूर्ण तरीके से धार्मिक उत्सव मनाने के लिए प्रशासन, पुजा समिति के अध्यक्षों/ सदस्यों, जन प्रतिनिधियों एवं आम अवाम के साथ विचार विमर्श कर किया गया। मुख्य रूप से पंडाल निर्माण के लिए अग्निशामक से नो ऑबजेकेश्न सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य होगा, अश्लील पोस्टर एवं प्रदर्शन पर रोक, पंडाल में बिजली जलाने हेतु विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य होगा, पंडाल के पास सीढ़ी नहीं बनाने, डीजे एवं आर्केस्ट्रा पर पूर्ण पाबंदी रखने आदि सहित सरकारी निर्देशों का पालन करना जरूरी है। बैठक में उपस्थित बीडीओ लालबाबु पासवान, सीओ संगीता कुमारी एवं थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने लोगों से अपील कि की पर्व त्योहार को सादगी एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांति पूर्ण रूप से संपन्न कराने में सबका सहयोग जरुरी है। सभी पुजा समितियां अपने अपने वोलेंटियर्स का नाम, फोटो एवं मोबाइल के साथ लिस्ट थाना को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। जिससे उनका परिचय पत्र बनाने में सहुलियत होगी। पूर्व सरपंच चन्द्र किशोर सिंह, धर्म देव राय, मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, चंदन यादव, गुंजन अवस्थी, संजय प्रसाद, दारा सिंह, नजमा खातून, अनुरंजन प्रसाद आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग